Job NotificationNational LevelVerifiedNewTrending
Government of Uttar Pradesh logo

UPESSC Assistant Professor Recruitment 2026 | 107 Vacancies

Government of Uttar Pradesh (GoUP) — UPESSC Assistant Professor Recruitment 2026 | 107 Vacancies

Total Vacancy

107 Posts

Salary

₹16K – ₹39K

Last Date to Apply

27 May 2026

Number of Views

184 views

please login to like and save
please login to like and save
UPESSC Assistant Professor Recruitment 2026 | 107 Vacancies banner

परिचय

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC), जो राज्य सरकार के अंतर्गत उच्च शिक्षा क्षेत्र में भर्ती करने वाली प्रमुख संस्था है, UPESSC Assistant Professor Recruitment 2026 के तहत Assistant Professor (B.Ed.) भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 107 पद भरे जाएंगे, जिससे शिक्षण क्षेत्र में करियर बनाने वाले Candidates बड़ा अवसर मिलेगा। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 28 अप्रैल 2026 से शुरू होकर 27 मई 2026 तक निर्धारित की गई है। इस भर्ती के लिए Candidates के पास संबंधित विषय में पोस्टग्रेजुएट डिग्री, B.Ed./M.Ed. और NET/Ph.D. जैसी योग्यता होना अनिवार्य है। यह भर्ती aided non-government degree colleges के लिए आयोजित की जा रही है। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और इंटरव्यू शामिल हैं, जिसके आधार पर अंतिम मेरिट तैयार होगी।

भर्ती विवरण (Assistant Professor)

Categoryकुल पदआवेदन शुल्क
General (UR)44₹2,000/-
EWS7₹2,000/-
OBC36₹2,000/-
SC20₹1,000/-
ST0₹1,000/-
कुल पद107-

Eligibility Criteria (पात्रता मापदंड)

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए Candidates पास संबंधित विषय में कम से कम 55% अंकों के साथ पोस्टग्रेजुएट डिग्री होना जरूरी है। साथ ही M.Ed. में 55% अंक होने चाहिए, या फिर MA Education के साथ B.Ed. डिग्री में भी इतने ही अंक अनिवार्य हैं। इसके अलावा UGC NET पास किया हो या UGC के नियमों के अनुसार Ph.D./D.Phil. की डिग्री हासिल की होनी चाहिए। आयु सीमा: अधिकतम उम्र 62 वर्ष तय की गई है। आरक्षण का लाभ केवल उत्तर प्रदेश के स्थायी निवासियों को ही मिलेगा, जबकि अन्य राज्यों के उम्मीदवारों को सामान्य वर्ग में माना जाएगा। कुल मिलाकर, ये सभी पात्रता शर्तें UPESSC Assistant Professor Recruitment 2026 के तहत जरूरी हैं.

वेतन

इस पद पर Selected Candidates को ₹15,600 से ₹39,100 तक का वेतनमान और ₹6,000 ग्रेड पे दिया जाएगा। साथ ही महंगाई भत्ता, HRA और अन्य सरकारी सुविधाएं भी मिलेंगी।

महत्वपूर्ण तिथि

  • आवेदन शुरू: 28 अप्रैल 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 27 मई 2026
  • करेक्शन / फीस रिकन्सिलिएशन की अंतिम तिथि: 30 मई 2026
  • परीक्षा जिले की जानकारी जारी: 18 जुलाई 2026
  • एडमिट कार्ड जारी: 25 जुलाई 2026
  • परीक्षा तिथि: 28 जुलाई 2026

चयन प्रक्रिया

  1. 1सबसे पहले Candidates को लिखित परीक्षा (Written Exam) देनी होती है, जिसमें उनके विषय और सामान्य ज्ञान की जांच की जाती है।
  2. 2लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को अगले चरण यानी इंटरव्यू/असेसमेंट के लिए बुलाया जाता है।
  3. 3Final stage में लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के अंकों के आधार पर फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार कर चयन किया जाता है।

आवेदन प्रक्रिया

  1. 1सबसे पहले Official वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं और संबंधित लिंक खोलें।
  2. 2नए उम्मीदवार New Registration पर क्लिक करके अपनी बेसिक जानकारी भरें और लॉगिन आईडी व पासवर्ड प्राप्त करें।
  3. 3लॉगिन करने के बाद आवेदन फॉर्म को भरें और सभी आवश्यक जानकारी सही दर्ज करें।
  4. 4निर्धारित फॉर्मेट में अपनी फोटो और हस्ताक्षर (Signature) अपलोड करें।
  5. 5आवेदन फॉर्म को एक बार अच्छे से चेक करें और फिर Final Submit बटन पर क्लिक करें |
  6. 6अंत में ऑनलाइन माध्यम (UPI/Net Banking/Debit Card) से आवेदन शुल्क जमा करें और फॉर्म का प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

पाठ्यक्रम

1. जनरल नॉलेज: इतिहास, भूगोल, भारतीय संविधान, करंट अफेयर्स, सामान्य विज्ञान 2. शिक्षा मनोविज्ञान: लर्निंग थ्योरी, छात्र व्यवहार, मानसिक विकास 3. शिक्षण विधियां (Teaching Methods): विषय आधारित शिक्षण तकनीक 4. मूल्यांकन एवं आकलन: परीक्षा प्रणाली, मूल्यांकन के तरीके 5. शिक्षा दर्शन: विभिन्न शिक्षा दार्शनिक विचारधाराएं 6. अन्य टॉपिक्स: कक्षा प्रबंधन, शिक्षण तकनीक, आधुनिक शिक्षा प्रणाली

परीक्षा प्रारूप

पेपरObjective टाइप होगा। कुल 100 सवाल आएंगे, जिनमें जनरल नॉलेज और आपके विषय दोनों शामिल होंगे। हर सवाल के 2 अंक मिलेंगे, इसलिए पूरा पेपर 200 अंकों का होगा। अच्छी बात यह है कि इसमें नेगेटिव मार्किंग नहीं है, तो आप बिना ज्यादा सोचे-समझे डर के सभी सवालों को कोशिश कर सकते हैं। ताकि ज्यादा से ज्यादा सवाल कर सकें।

पिछले वर्षों के परीक्षा पर आधारित तैयारी रणनीति

  • पिछले एग्जाम को देखें तो साफ है कि सवाल सीधे किताब से नहीं, बल्कि कॉन्सेप्ट समझने पर आधारित आते हैं, इसलिए हर टॉपिक को समझकर पढ़ना ज्यादा जरूरी है।
  • जनरल नॉलेज में करंट अफेयर्स और बेसिक स्टैटिक GK का अच्छा मिश्रण रहता है, इसलिए रोज थोड़ा समय न्यूज और रिवीजन के लिए निकालना फायदेमंद रहता है।
  • पेपर में नेगेटिव मार्किंग नहीं होने की वजह से ज्यादा सवाल attempt करना सही रणनीति रहती है, लेकिन पहले आसान और पक्के सवाल हल करना बेहतर रहता है।
  • समय प्रबंधन सबसे बड़ा फैक्टर रहता है, इसलिए मॉक टेस्ट लगाकर अपनी स्पीड और एक्यूरेसी दोनों पर काम करना जरूरी है।

परीक्षा के लिए सुझाव

तैयारी शुरू करने से पहले पूरे सिलेबस को ध्यान से समझ लें और उसी के अनुसार एक आसान और realistic प्लान बना लें। पढ़ाई करते समय अपने विषय के साथ-साथ जनरल नॉलेज पर भी थोड़ा रोज ध्यान दें, ताकि बैलेंस बना रहे। पुराने प्रश्न पत्र और मॉक टेस्ट लगाते रहेंगे तो आपको पेपर का idea भी होगा और आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। साथ ही रोज थोड़ा समय रिवीजन के लिए जरूर निकालें |

कार्य एवं भूमिका

इस नौकरी में चयनित Candidates को मु ख्य रूप से B.Ed. से जुड़े विषयों को छात्रों को पढ़ाना होगा। उन्हें क्लासरूम में पढ़ाने के साथ-साथ छात्रों को practical और teaching skills भी सिखानी होंगी, ताकि वे भविष्य में अच्छे शिक्षक बन सकें। इसके अलावा, समय पर सेमिनार, वर्कशॉप और अकादमिक गतिविधियों में भाग लेना भी उनकी जिम्मेदारी होगी। शिक्षक के रूप में छात्रों का मार्गदर्शन क रना और उनकी समस्याओं को समझ कर समाधान देना भी इस भूमिका का महत्वपूर्ण हिस्सा है। कॉलेज में syllabus को सही तरीके से पूरा करना और पढ़ाई की गुणवत्ता बनाए रखना भी जरूरी होता है। साथ ही, रिसर्च और नए शिक्षण तरीकों को अपनाकर खुद को अपडेट रखना इस पद को और अधिक प्रभावी बनाता है। कुल मिलाकर, UPESSC Assistant Professor Recruitment 2026 के तहत Assistant Professor की यह भूमिका एक जिम्मेदार और सम्मान जनक करियर का अवसर प्रदान करती है|

महत्वपूर्ण विश्लेषण और निष्कर्ष

अगर इस भर्ती को ध्यान से समझें, तो यह उन उम्मीदवारों के लिए अच्छा मौका है जो उच्च शिक्षा के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, लेकिन सीटें कम होने की वजह से मुकाबला काफी tough रहेगा। अच्छी बात यह है कि लिखित परीक्षा में negative marking नहीं है, इसलिए आप बिना ज्यादा डर के सवाल हल कर सकते हैं। वहीं इंटरव्यू भी होता है, जिससे सिर्फ पढ़ाई ही नहीं बल्कि आपकी सोच और personality भी देखा जाता है। इसलिए अगर आपकी विषय पर पकड़ मजबूत है और तैयारी सही दिशा में है, तो इस भर्ती में अच्छा मौका बन सकता है Gyapak छात्रों और नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए एक भरोसेमंद प्लेटफॉर्म है, जहां आपको लेटेस्ट भर्तियों, एग्जाम अपडेट और जरूरी जानकारी सरल भाषा में मिलती है। यहां हर जानकारी को इस तरह समझाया जाता है कि आपको किसी और जगह जाने की जरूरत न पड़े। नोटिफिकेशन, सिलेबस, एग्जाम पैटर्न और तैयारी से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी एक ही जगह आसानी से मिल जाए।

document.pdf1 page
1 / 1
Page 1
Page 1 of 1

Frequently Asked Questions

Comments

Login to join the discussion

Log in

No comments yet