Introduction( परिचय )
उत्तर प्रदेश के ICDS (Integrated Child Development Services) के under जिला कार्यक्रम अधिकारी (DPO), मऊ द्वारा UP Anganwadi Worker Recruitment 2026 का Official नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 100 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पदों को भरा जाएगा। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 16 अप्रैल 2026 से 06 मई 2026 तक चलेगी। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का 12वीं पास होना और संबंधित ग्राम पंचायत/वार्ड की महिला निवासी होना अनिवार्य है। चयन प्रक्रिया पूरी तरह मेरिट बेस्ड (बिना परीक्षा) रखी गई है, जिससे यह Anganwadi jobs पाने का आसान अवसर बनता है। यह भर्ती ICDS UP Scheme के अंतर्गत एक मानदेय आधारित अवसर है। इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि से पहले आवेदन अवश्य करें।
Vacancy Details( भर्ती विवरण )
| Project Name | Number (Category) | Area Type |
|---|---|---|
| Koyaganj | UR-05, OBC-03, SC-02, EWS-01 → Total: 11 | Rural |
| Mau City | UR-02, OBC-01, SC-01 → Total: 04 | Urban |
| Muhammadabad Gohna | UR-03, OBC-03, SC-02 → Total: 08 | Rural |
| Pardaha | UR-04, OBC-03, SC-02 → Total: 09 | Rural |
| Badraon | UR-03, OBC-03, SC-02 → Total: 08 | Rural |
| Dohri Ghat | UR-02, OBC-02, SC-01 → Total: 05 | Rural |
| Fatehpur Mandal | UR-04, OBC-03, SC-02 → Total: 09 | Rural |
| Ghosi | UR-04, OBC-03, SC-02 → Total: 09 | Rural |
| Ranipur | UR-09, OBC-07, SC-05, EWS-01 → Total: 22 | Rural |
| Ratanpura | UR-06, OBC-05, SC-03, EWS-01 → Total: 15 | Rural |
| — | Total : 100 | — |
पात्रता मापदंड (Eligibility Criteria)
UP Anganwadi Recruitment 2026 के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं (इंटरमीडिएट) पास होना अनिवार्य है, जो इस Anganwadi jobs के लिए बेसिक शैक्षणिक योग्यता मानी जाती है। केवल महिला उम्मीदवार ही आवेदन करने के लिए पात्र हैं और उन्हें संबंधित ग्राम पंचायत/शहरी वार्ड की स्थायी निवासी होना जरूरी है। उम्मीदवार की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए, जिसमें आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी। BPL, विधवा और तलाकशुदा महिलाओं को प्राथमिकता दी जाती है, जिससे स्थानीय स्तर पर जरूरतमंद महिलाओं को अवसर मिल सके। आवेदन करते समय सभी दस्तावेज जैसे निवास प्रमाण पत्र, शैक्षणिक प्रमाण पत्र और पहचान पत्र सही और वैध होना आवश्यक है। यह UP Anganwadi Recruitment पूरी तरह लोकल भर्ती पर आधारित है, इसलिए निवास संबंधी शर्तों का पालन करना बेहद जरूरी है। परीक्षा पैटर्न : चयन पूरी तरह आपके 10वीं और 12वीं के अंकों के आधार पर किया जाता है, इसलिए अच्छे मार्क्स होना फायदेमंद रहता है। क्योंकि परीक्षा ही आयोजित नहीं होती। मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद योग्य उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाता है। कुल मिलाकर, यह प्रक्रिया सीधी और पारदर्शी है, जहां आपका चयन आपके पढ़ाई के प्रदर्शन पर निर्भर करता है।
चयन प्रक्रिया
- 1
मेरिट लिस्ट तैयार – 10वीं, 12वीं व अन्य शैक्षणिक अंकों के आधार पर
- 2
प्राथमिकता लागू – BPL/विधवा/तलाकशुदा उम्मीदवारों को वरीयता
- 3
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन – प्रमाण पत्रों की जांच
वेतन
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को मानदेय (Honorarium) के आधार पर भुगतान किया जाता है, जिसकी राशि उत्तर प्रदेश सरकार के निर्धारित नियमों के अनुसार तय होती है। यह पद स्थायी वेतनमान के अंतर्गत नहीं आता, इसलिए इसमें नियमित सरकारी सैलरी जैसी सुविधाएं लागू नहीं होती हैं। यह पूरी तरह अनुबंध (Contract) आधारित नियुक्ति होती है, जिसमें निर्धारित शर्तों के अनुसार कार्य करना होता है।
आवेदन प्रक्रिया
- 1सबसे पहले Official वेबसाइट पर जाएं और Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
- 2नए उम्मीदवार पहले रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन ID/password प्राप्त करें।
- 3लॉगिन करके आवेदन फॉर्म में पर्सनल जानकारी, शैक्षणिक जानकारी और निवास जानकारी सही-सही भरें।
- 4Required document जैसे फोटो, हस्ताक्षर, 10वीं/12वीं मार्कशीट और निवास प्रमाण पत्र अपलोड करें।
- 5भरे गए फॉर्म को ध्यानपूर्वक recheck करें और फाइनल सबमिट कर दें।
- 6सबमिट करने के बाद आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट निकले ।
- 7आवेदन शुल्क: ₹0/- (सभी वर्गों के लिए कोई फीस नहीं है), इसलिए बिना भुगतान के ही फॉर्म सफलतापूर्वक जमा हो जाएगा।
महत्वपूर्ण तिथि
आंगनवाड़ी भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 16 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 06 मई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि के बाद विभाग द्वारा मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी, जिसकी तारीख फिलहाल घोषित नहीं की गई है और इसे जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट किया जाएगा।
कार्य विवरण एवं भूमिका
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता का मुख्य कार्य बच्चों और महिलाओं के स्वास्थ्य व पोषण को बेहतर बनाना होता है। उन्हें 6 वर्ष तक के बच्चों को पोषण और प्रारंभिक शिक्षा प्रदान करनी होती है। स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता देना उनकी जिम्मेदारी होती है। कार्यकर्ता को टीकाकरण और स्वास्थ्य जांच कार्यक्रमों में सहयोग करना होता है। यह भूमिका समाज सेवा और सामुदायिक विकास से जुड़ी होती है।
कार्य के महत्व और फायदे
UP Anganwadi Recruitment 2026 एक सरल भर्ती प्रक्रिया प्रदान करता है, जिसमें प्रतियोगिता कम होती है क्योंकि परीक्षा नहीं होती। यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए बेहतर है जिनके शैक्षणिक अंक अच्छे हैं। साथ ही, यह सामाजिक सेवा के साथ रोजगार का संतुलन प्रदान करती है। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की महिलाओं को रोजगार देने का एक अच्छा अवसर है। लोकल उम्मीदवारों को प्राथमिकता मिलने से क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा मिलता है। बिना परीक्षा के चयन प्रक्रिया इसे और भी सरल बनाती है।
भर्ती से जुड़ी जानकारी
इस भर्ती की सबसे खास बात यह है कि इसमें कोई लिखित परीक्षा नहीं होती, जिससे प्रक्रिया काफी आसान बन जाती है। केवल महिला Candidates आवेदन कर सकती हैं, जो इसे खास तौर पर महिलाओं के लिए अवसर बनाता है। इसमें लोकल निवासी होना अनिवार्य है, इसलिए अपने क्षेत्र की महिलाओं को सीधा फायदा मिलता है। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह निःशुल्क रखी गई है, जिससे सभी वर्गों (All Categories) के उम्मीदवार आसानी से अप्लाई कर सकते हैं। चयन पूरी तरह मेरिट based होने के कारण Transparency बनी रहती है और योग्य उम्मीदवारों को सीधा मौका मिलता है

Frequently Asked Questions
Comments
Login to join the discussion
Log inNo comments yet

